उच्च शिक्षा मंत्री बोले-मेट्रो और छात्रहित आमने-सामने नहीं:आगरा कॉलेज मैदान विवाद में छात्रों के हित से समझौता नहीं

Nov 29, 2026 - 18:12
0
उच्च शिक्षा मंत्री बोले-मेट्रो और छात्रहित आमने-सामने नहीं:आगरा कॉलेज मैदान विवाद में छात्रों के हित से समझौता नहीं
आगरा कॉलेज के खेल मैदान की जमीन और मेट्रो निर्माण में उसके उपयोग को लेकर उठे विवाद पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शहरी विकास और छात्रहित को आमने-सामने खड़ा हुआ नहीं मानती। आगरा के विकास के लिए मेट्रो महत्वपूर्ण परियोजना है, वहीं करीब 19 हजार छात्रों की खेल प्रतिभा और भविष्य से जुड़ी आगरा कॉलेज की खेल सुविधाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। विकास के नाम पर छात्रहित दांव पर नहीं लगाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मेट्रो परियोजना आगरा के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन शिक्षण संस्थानों की जमीन शिक्षा और खेल सुविधाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस विवाद को दूर करने के लिए आगरा प्रशासन के नेतृत्व में दस्तावेजों का अवलोकन और जमीन की पैमाइश कराई जाएगी, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और भ्रम दूर हो। उन्होंने कहा कि यदि मेट्रो परियोजना के निर्माण से छात्रों का हित प्रभावित होता है तो छात्रहित में समाधान कराया जाएगा, लेकिन विकास की अनदेखी भी नहीं की जा सकती। आगरा कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग छात्रों की खेल गतिविधियों के लिए सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। छात्रों का ध्यान रखा जाए मंत्री ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान कॉलेज की खेल सुविधाओं और छात्रों की जरूरतों का ध्यान रखा जाए। यदि कॉलेज की भूमि का उपयोग विकास कार्य के लिए किया गया है तो तत्काल वैकल्पिक खेल व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक, छात्र प्रतिनिधियों और मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय के जरिए विवाद का समाधान निकालने की बात भी कही है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर की जा रही राजनीति पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है और विकास भी चाहती है। सरकार तथ्यों के आधार पर और सभी पक्षों के साथ समन्वय कर समाधान निकालेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User