साउथ अफ्रीका ने 403 रन की बढ़त ली:बांग्लादेश के खिलाफ स्कोर-494/7; एकरमैन ने 150 रन बनाए, मुल्डर का शतक

Nov 24, 2026 - 22:19
0
साउथ अफ्रीका ने 403 रन की बढ़त ली:बांग्लादेश के खिलाफ स्कोर-494/7; एकरमैन ने 150 रन बनाए, मुल्डर का शतक
साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश के खिलाफ 403 रन की बढ़त ले ली है। पहली पारी में बांग्लादेश को सिर्फ 91 रन पर समेटने के बाद मेजबान टीम ने 7 विकेट पर 494 रन बना लिए। मार्क्स एकरमैन ने 150 रन की शानदार खेली। वियान मुल्डर ने 100 रन बनाए। मार्को यानसन 67 रन बनाकर नाबाद हैं। एकरमैन ने पहले सेशन में ही मैच का रुख बदल दिया बांग्लादेश की कमजोर गेंदबाजी के सामने एकरमैन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंदों में 150 रन बनाए। उनकी पारी में 23 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यानी उन्होंने अपनी पारी के 116 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। एकरमैन ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इसके बाद जुबैर हमजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। डी जॉर्जी और मुल्डर ने भी संभाली पारी एकरमैन के आउट होने के बाद टोनी डे जॉर्जी ने 137 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने मुल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे टीम का स्कोर 388 रन तक पहुंचा। इसके बाद मुल्डर और यानसन ने सातवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। मुल्डर ने 178 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के रहे। उन्होंने 115वें ओवर में तौहीद हृदोय की गेंद पर एक रन लेकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, अगले ही ओवर में वे विकेट के पीछे जकर अली को कैच दे बैठे। यानसन ने 91 गेंदों में 67 रन बनाए हैं। उनके साथ साइमन हार्मर बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के गेंदबाज विकेट तो लेते रहे, रन नहीं रोक पाए बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और खालिद अहमद ने 2-2 विकेट लिए। तस्किन अहमद, इबादत हुसैन, तौहीद हृदोय ने एक-एक विकेट लिया। पहली पारी में 91 रन पर सिमटी थी बांग्लादेश इससे पहले बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 33.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई थी। महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 18 और तौहीद हृदोय ने 19 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्खिया ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। वियान मुल्डर और साइमन हार्मर को भी एक-एक विकेट मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User