आगरा के सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु-का-ताल में जगमगाया आसमान:अलीगढ़ से पहुंची खास आतिशबाजी और कई तरह शाट्स, दो घंटे आसमान में शानदार नजारा
आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में मंगलवार रात 11 बजे से दो घंटे की भव्य आतिशबाजी हुईी। अलीगढ़ के सरदार मोहन सिंह ने बताया कि कई तरह की आतिशबाजी की गई। जिसमें कामेंस माइंस आतिशबाजी सबसे खास रही। अलीगढ़ के सरदार मोहन ने की आतिशबाजी: मोहन सिंह के मुताबिक, कामेंस माइंस जमीन से एक साथ ऊपर उठते हैं और कॉमेट जैसी टेल के साथ रंगीन स्टार्स और क्रैकल बिखेरते हैं। इसके साथ कई तरह के शाट्स भी शामिल किए गए। अलग-अलग संख्या और रंगों के स्काई शॉट्स और मल्टी-शॉट केक्स, जो आसमान में बार-बार खिले और रंग बिखेरा। ये रहा खास:
आतिशबाजी में अनार, रॉकेट, चक्री, फुलझड़ियाँ और अन्य सामान्य डिस्प्ले आइटम भी शामिल किए गए । दो घंटे तक लगातार रंगीन नजारा चला। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी, स्टार्स और बर्स्ट का मेल देखने को मिला। जगमग हुआ इलाका: गुरु का ताल में सुबह से ही संगत पहुंची, लंगर भी दिनभर चला। परिसर लाइटिंग व दीपों से सजाया गया। रात 11 बजे जब आतिशबाजी शुरू हुई, तो पूरा इलाका जगमगा उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)