कार की टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत:जालौन में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, औरैया में तोड़ा दम

Nov 25, 2026 - 00:04
0
कार की टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत:जालौन में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, औरैया में तोड़ा दम
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में मंगलवार शाम इको कार की टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए औरैया ले गए थे, जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मदनेपुर निवासी चंद्रशेखर की बेटी हिमांशी मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही इको कार ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए औरैया ले गए। वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि बच्ची एक मकान से दूसरे मकान की ओर जा रही थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User