मेले में गैस पाइप फटने से सात लोग झुलसे:बहराइच में मां-बेटी और भतीजी समेत तीन मेडिकल कॉलेज रेफर
बहराइच के कार्तिक पूर्णिमा मेले में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से सात लोग झुलस गए। घायलों में मां-बेटी और चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानकी गांव में लगे मेले में हुआ। मेले में आए लोग एक अस्थायी होटल पर नाश्ता कर रहे थे, तभी गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और आग लग गई। झुलसने वालों में 22 वर्षीय धीरजा, उनकी दो वर्षीय बेटी महिमा और 10 वर्षीय भतीजी शिखा शामिल हैं। चार नेपाली नागरिक भी घायल हुए। उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए नेपाल ले गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिलेंडर से पाइप अलग किया और आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी धीरजा, महिमा और शिखा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नितिन शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस से तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया। उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)