गोरखपुर आनंदेश्वर महादेव मंदिर में देव दीपावली की धूम:भजनों की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु, दीपों की रोशनी से जगमगाया परिसर
गोरखपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में देव दीपावली का पर्व बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम होने ही भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी श्रद्धालु भक्ति लीन हो गए और भजनों की लय पर पूरे उत्साह के साथ नाचते-झूमते नजर आए। भक्तों ने मंदिर दीए जलाए, जिससे पूरा परिसर जगमग हो उठा। यह आयोजन मंगलवार की शाम करीब 7 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक चला। भक्तिमय माहौल में डूबे रहे श्रद्धालु
समारोह के दौरान भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भजनों की लय पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते-झूमते नजर आए। शहर की कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद
इस खास आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.पी. त्रिपाठी शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय और बार एसोसिएशन गोरखपुर के पूर्व मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इनके अलावा कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार द्विवेदी और महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान की अध्यक्ष अलका रानी अग्रवाल भी खास तौर पर उपस्थित रहीं। साथ ही आनंदेश्वर महादेव समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर दीनदयाल शुक्ला ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)