दीपावली के बाद छठ-पूजा को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी:कानपुर में स्पेशल ट्रेनों से राहत, लेकिन सीट के लिए यात्री परेशान

Nov 11, 2026 - 13:30
0
दीपावली के बाद छठ-पूजा को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी:कानपुर में स्पेशल ट्रेनों से राहत, लेकिन सीट के लिए यात्री परेशान
दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ रही है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें भी फुल रहीं। हालांकि, रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के चलते स्टेशन पर अव्यवस्था जैसे हालात नहीं बने हैं, लेकिन ट्रेनों के अंदर यात्रियों को राहत नहीं मिल रही। बिहार जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच में यात्री जमीन पर बैठकर सफर करते नजर आए। कई लोग कोच के प्रवेश द्वार पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। जनरल कोच में भी जगह पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक सीट पर कई यात्री बैठकर सफर कर रहे हैं। बिहार जाने वालों के लिए बढ़ाए गए ट्रेनों के फेरे छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार की ओर जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। पुणे, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई की ओर से आने वाली स्पेशल ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। छठ पर रेलवे स्पेशल इंतजाम किए रेलवे की ओर से जयपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। यह ट्रेन 11 नवंबर की रात 10:50 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 19 नवंबर को शाम 4:05 बजे यहां ठहराव होगा। वहीं, अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल 10 नवंबर की रात 8:02 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को सुबह 4:18 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। पुणे से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (01471/01472) पुणे से 11 नवंबर की रात 8:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 13 नवंबर को सुबह 5:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 13 नवंबर को दानापुर से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा राजेंद्र नगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से चलकर रात 1:55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनों से राहत, लेकिन सीट के लिए जद्दोजहद रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने से यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ट्रेनों में सीट मिलना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। छठ पूजा तक यात्रियों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भीड़ को नियंत्रित करने अभी तक सफता मिली लेकिन सीट उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User