जुगाड़ वाहन पर 13 लोग मेला देखने निकले:बाराबंकी में सिपाही ने रुकवाकर गिनती की, VIDEO

Nov 11, 2026 - 13:30
0
जुगाड़ वाहन पर 13 लोग मेला देखने निकले:बाराबंकी में सिपाही ने रुकवाकर गिनती की, VIDEO
बाराबंकी के नगर कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह 11:30 बजे तीन पहियों वाले जुगाड़ वाहन पर 13 लोग मेला देखने जा रहे थे। नगर पंचायत के सामने ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने वाहन रुकवाकर सवारियों की गिनती की। वाहन पर दादा-दादी, बेटा-बहू, बेटियां और पोते-पोतियां सवार थे। उस पर नंबर प्लेट नहीं थी और चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सफेदाबाद निवासी राम आधार ने बताया कि वह परिवार के साथ मेला देखने जा रहे हैं। उनके साथ पोते-पोतियां, बहू, बेटी और बेटा भी थे। परिवार ने एक ही जुगाड़ वाहन से जाने का फैसला किया था। सिपाही ने सभी 13 लोगों को वाहन से उतरवाया और समझाया कि एक वाहन पर इतनी सवारियां बैठाकर सफर करना खतरनाक हो सकता है। उसने परिवार को आगे किसी दूसरे सुरक्षित साधन से जाने की सलाह दी। इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग जुट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User