गोरखपुर में लाल मिर्च डालकर चेन और पैसे लूटे:बाइक सवार 6 युवकों ने वारदात की, लोहे की रोड से पीटा, FIR
गोरखपुर में 3 बाइक पर सवार 6 युवकों ने मछुआरे के आंख में लाल मिर्च डालकर सोने की चैन और पैसे लूट लिया। पीड़ित और उसके दो साथी ताल किनारे बैठ कर मछलियों का रखरखाव कर रहे थे। बदमाशों ने तभी हमला किया और लोहे की रोड और डंडों से जमकर पिटाई की। हमले से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनका इलाज चल रहा है। घटना खोराबार थानाक्षेत्र के सनहा गांव का है। मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा और झपटमारी की धारा में FIR दर्ज किया गया है और आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला… खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव में रहने वाले जल नाविक मजदूर और मत्यस्य जीवि सहकारी समिति प्रा० लि० चन्दा घाट के सदस्य रामचन्दर साहनी ने मंगलवार को एक तहरीर दी। जिसके माध्यम से उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को शाम करीब 7 बजे रामचन्दर और उनके दो मजदूर सनहा ताल किनारे बैठ कर मछली की रखवाली कर रहे थे। तभी 3 बाइक पर बैठ कर 6 लोग वहां पहुंचे और रामचंदर और दोनों मजदूरों के आंखों में लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दिया। जिससे तुरंत उनकी आंखें जलने लगी। वे चिल्लाने लगे। इतने में बदमाशों ने तीनों पर लोहे की रोड और डंडे से हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ितों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए वे खुद का बचाव भी नहीं कर पा रहे थे। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए
आरोप है कि बदमाशों ने रामचंदर के गले में पहना हुआ 4 सोने का चेन और जेब में रखा 9,745 रुपया लूट लिया और भद्दी- भद्दी गालियां देने लगे। जब पीड़ितों ने चीख पुकार मचाई तो आसपास और उधर से गुजरने वाले लोग इकठ्ठा हुए। तब बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। तीनों का अभी इलाज चल रहा है। मामले में रामचंदर की तहरीर पर खोराबार थाने में बलवा और झपटमारी की धारा में FIR दर्ज किया गया है। जांच में जुटी पुलिस
खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सब इंस्पेक्टर अश्फाक अहमद को जांच सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)