दीपावली के दिन 8 नवंबर को मेट्रो की बदली टाइमिंग:कानपुर में शाम 7 बजे बंद हो जाएंगी, रोजना रात 10 तक चलती थीं ट्रेनें
कानपुर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए कानपुर मेट्रो रेल प्रशासन ने 8 नवंबर (रविवार) को मेट्रो ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया है। दीपावली के दिन मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम 7 बजे तक ही यात्रियों को सेवा मिलेगी। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी। वहीं, दोनों स्टेशनों से आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं बंद हो जाएंगी। बाकी दिनों में रात 10 बजे तक मिलेगी सेवा मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय में यह बदलाव केवल दीपावली यानी 8 नवंबर के दिन ही लागू रहेगा। अन्य दिनों में मेट्रो का संचालन पहले की तरह सामान्य रहेगा। यात्रियों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होती रहेगी। जाम से बचने के लिए शहरवासी मेट्रो में कर रहें है सफर शहर में 5 नंवम्बर से मेट्रो में सफर करने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सड़क के जाम से बचने के लिए शहर के लोग मेट्रों से बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंच रहें है। धनतेरस के दिन अधिक संख्या में शहरवासियों ने मेट्रों के सफर को चुना।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)