घर के मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:बालकनी, कमरे और गृहस्थी का सामान जला; 20 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान
सुल्तानपुर में कर्मयोगी नगर के गोराबरिक इलाके में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक के घर में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग में घर का मंदिर और गृहस्थी का सामान जल गया। नुकसान 20 लाख रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंदिर से शुरू हुई आग, घर के कई हिस्सों तक फैली यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है। शिक्षक दिनेश सिंह के परिवार के सदस्य किचन और लॉबी के पास मौजूद थे। इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग फैलने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बालकनी, नीचे के कमरे और घर के पिछले हिस्से तक फैल गई। दिनेश सिंह ने बताया कि मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पूजा के लिए रखे बच्चों के जेवर और अन्य सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड ने आसपास के मकानों तक फैलने से रोकी आग सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाई और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोका। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)