हापुड़ में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात:दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 25 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
हापुड़ में दिवाली पर पटाखों से झुलसने और अन्य हादसों में घायल लोगों को तुरंत इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर 24 घंटे तैनात रहेंगे और जिले में 25 एंबुलेंस अलग-अलग जगहों पर रहेंगी। विभाग के मुताबिक, आपात स्थिति में पांच से सात मिनट के भीतर मदद शुरू की जा सकेगी। जिला अस्पताल में 10 बेड की बर्न यूनिट तैयार की गई है। गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भी छह बेड की अलग बर्न यूनिट बनाई गई है। जिले के अन्य सीएचसी में भी झुलसे मरीजों के इलाज के लिए बर्न यूनिट की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में जरूरी दवाइयां, ड्रेसिंग का सामान और इलाज से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के अधीक्षकों को अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पटाखों से झुलसने, आग लगने और अन्य हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)