सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप बढ़ा रही पारा:AQI 230 के पार, डॉक्टर बोले मास्क लगाकर निकलें
नवंबर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। बुधवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने का अनुमान है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट के चलते गुलाबी ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह हल्की धुंध छाने की भी संभावना है। प्रदूषण के चलते डॉक्टर्स ने मास्क लगाकर चलने की सलाह दी है। शाम के बाद गिरेगा पारा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। शाम 5:30 बजे के बाद मौसम साफ होने के साथ ठंडक बढ़ने लगेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दीपावली के बाद पटाखों के धुएं से शहर की हवा बिगड़ी हुई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार एक्यूआई 225-300 के बीच बना हुआ है, जिसके कारण धुंध देखी जा रही है। इसके अलावा सांस लेने व आंखों में जलन हो रही है। हैलट अस्पताल के एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि यदि धुंध नजर आए तो मास्क लगाकर निकलें। दोपहर में धूप से चढ़ा पारा सीएसए की ओर से मंगलवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते ठंडक रही, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हुआ।
Ad Ad options Learn more
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)