दिवाली पर बुलंदशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:20 हजार CCTV और 150 ड्रोन से निगरानी, बाजारों में पुलिस का पैदल मार्च

Nov 07, 2026 - 09:03
0
दिवाली पर बुलंदशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:20 हजार CCTV और 150 ड्रोन से निगरानी, बाजारों में पुलिस का पैदल मार्च
बुलंदशहर में दीपावली पर्व पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौराहों और बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक, 20 हजार से अधिक CCTV कैमरों और 150 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से कैमरों की लाइव फीड पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये पुलिसकर्मी मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला पुलिस ने बाजारों में निकाला पैदल मार्च महिला सुरक्षा को लेकर महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान के नेतृत्व में महिला पुलिस बल ने बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। त्योहारों पर शांति और सुरक्षा प्राथमिकता डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि त्योहारों पर शांति और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाजारों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि शहरवासी सुरक्षित माहौल में दीपावली का त्योहार मना सकें। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को लगातार गश्त करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User