DM ने आईटीआई भवन का काम धीमा पाया:फतेहपुर में 9.57 करोड़ की लागत, प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन रोकने का निर्देश
फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बिन्दकी बस स्टॉप, सिविल लाइंस स्थित आईटीआई परिसर में बन रहे भवन का औचक निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बन रहे इस भवन पर 9.57 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। भवन का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई-2, प्रयागराज कर रही है। काम की धीमी गति और तय समय पर पूरा न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण पूरा होने तक कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दरवाजे, खिड़कियां, फर्श के पत्थर और स्टील ग्रिल समेत निर्माण सामग्री की जांच की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता से एस्टीमेट का मिलान कर तय मानकों के अनुसार सामग्री इस्तेमाल होने की जांच करने को कहा। डीएम ने भवन की बाहरी दीवार पर सीलन की जानकारी ली और छत पर जल निकासी व्यवस्था देखी। उन्होंने छत के पाइप चैंबर पर ढक्कन लगाने और बीमों के बीच की खाली जगह भरने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के सेप्टिक टैंक के पास बने टैंक में सुरक्षा के लिए जाली लगाने को कहा। पूरे परिसर में सफाई कराने के निर्देश परिसर के पुराने और जर्जर भवनों को जल्द गिराने और पूरे परिसर में सफाई कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को बाकी फिनिशिंग का काम अच्छी गुणवत्ता के साथ 25 दिनों में पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)