लखनऊ एयरपोर्ट को ACI के तीन सम्मान मिले:प्रतिनिधियों ने सौंपे पुरस्कार; आगमन और प्रस्थान सेवाओं के लिए मिला सम्मान

Nov 05, 2026 - 18:32
0
लखनऊ एयरपोर्ट को ACI के तीन सम्मान मिले:प्रतिनिधियों ने सौंपे पुरस्कार; आगमन और प्रस्थान सेवाओं के लिए मिला सम्मान
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यात्री सुविधाओं और सेवाओं के लिए एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के तीन सम्मान मिले हैं। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा संचालित इस एयरपोर्ट को एएसक्यू अवॉर्ड्स 2025 के तहत ये सम्मान दिए गए। गुरुवार, 5 नवंबर को ACI के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट का दौरा किया और तीनों पुरस्कार सौंपे। एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (आगमन श्रेणी) का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्रियों वाली श्रेणी में प्रस्थान सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का सम्मान मिला। यात्री अनुभव और सेवा गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए ACI कस्टमर एक्सपीरियंस एक्रेडिटेशन का लेवल-3 प्रमाणन भी मिला है। फरवरी में घोषणा, जून में मिले; नवंबर में सौंपे पुरस्कार ACI ने एएसक्यू अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा फरवरी 2026 में की थी। कस्टमर एक्सपीरियंस एक्रेडिटेशन लेवल-3 जून 2026 में मिला था। गुरुवार को तीनों पुरस्कार औपचारिक रूप से सौंपे गए। वैश्विक आगमन श्रेणी का पुरस्कार विमान से उतरने के बाद इमिग्रेशन, बैगेज कलेक्शन और टर्मिनल तक पहुंचने जैसी सुविधाओं में यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के प्रयासों के लिए मिला है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, ये सम्मान एयरपोर्ट की टीम, एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसियों, सरकारी विभागों, ग्राउंड हैंडलिंग टीमों और अन्य सेवा प्रदाताओं के सामूहिक प्रयासों का नतीजा हैं। पिछले कुछ वर्षों में यात्री सुविधाएं बेहतर करने, शिकायतों का समय पर निपटारा करने, कामकाज में तालमेल और सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। गुरुवार को ही लखनऊ से फ्लाईएडील की मदीना के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हुई। इससे यात्रियों को एक नया विकल्प मिला है और लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User