सोमवारी अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल की पूजा की:देवरिया में सुबह 4 बजे से घाटों और मंदिरों में जुटीं, भौरी देकर पति और परिवार की खुशहाली मांगी
देवरिया में सोमवारी अमावस्या पर सोमवार सुबह महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह 4 बजे से वे भौरी देने के लिए घाटों, पोखरों और मंदिरों में पहुंचने लगीं। स्नान के बाद महिलाओं ने पीपल के पेड़ की पूजा की और पति, बच्चों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के रामलीला मैदान, रामनाथ देवरिया, रामगुलाम टोला, भटवलिया और न्यू कॉलोनी में सुबह पीपल के पेड़ों के नीचे महिलाएं जुटीं। उन्होंने पूजा कर भौरी दी।
बुजुर्ग महिलाओं के मुताबिक, सोमवारी अमावस्या पर भौरी देने की परंपरा कई साल पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से पितरों को शांति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जिले के कई मंदिरों में पूजा के साथ भजन-कीर्तन भी हुए। शहर के गायत्रीपुरम रामगुलाम टोला स्थित गोसाई मंदिर में महिलाओं ने सोमवारी व्रत रखा और भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में सुबह से श्रद्धालु आते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)