दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को अंतरिम राहत:सुल्तानपुर में पीड़िता के बयान के बाद भी गिरफ्तारी पर रोक, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

Nov 27, 2026 - 07:22
0
दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को अंतरिम राहत:सुल्तानपुर में पीड़िता के बयान के बाद भी गिरफ्तारी पर रोक, 4 सप्ताह में मांगा जवाब
सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और कोचिंग संचालक हरिओम अग्रहरि को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने 23 नवंबर को अगले आदेश तक गिरफ्तारी समेत किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस जांच में BNS की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(F)(I) जोड़ी गई हैं। पीड़िता ने BNSS की धारा 183 के तहत दर्ज बयान में भी आरोपों की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने लंबे समय तक चले संबंधों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सवाल उठाया कि क्या संबंध की वजह केवल शादी का झूठा वादा था। पीड़िता पक्ष ने कहा कि आरोपी की धमकियों के कारण पहले FIR दर्ज नहीं कराई जा सकी। अदालत ने आरोपी को पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। आदेश की शर्तों का उल्लंघन होने पर पीड़ित पक्ष राहत वापस लेने की अर्जी दे सकता है। अदालत ने सभी विपक्षियों को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। 2019 में कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी युवती लंभुआ कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2019 में वह स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। उस दौरान संचालक हरिओम अग्रहरि पुत्र बजरंगी अग्रहरि ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसे स्कूल से निकलवाने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने डर और लोकलाज का फायदा उठाकर शादी का झांसा दिया और युवती का शारीरिक शोषण किया। सगाई की तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर किसी दूसरी युवती के साथ अपनी सगाई की तस्वीर भेजकर उसे ब्लैकमेल किया। उसने अपनी मां के सभासद होने का रौब दिखाकर भी धमकाया। फरार आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम लंभुआ पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच CO लंभुआ को सौंपी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने उसकी गिरफ्तारी पर बीते शनिवार को 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User