अधिवक्ता की मौत के मामले में दो पर केस:पीलीभीत में 11 दिन बाद दर्ज हुई FIR, कोर्ट परिसर में धक्का देकर गिराने का आरोप
पीलीभीत में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता अमित मिश्रा की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में न्यायालय परिसर में धक्का देकर गिराने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अधिवक्ता एमएल वर्मा की शिकायत पर गुरुवार रात नौ बजे प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैरवी छोड़ने के बाद हुआ था विवाद शिकायत के अनुसार, एमएल वर्मा पूरनपुर के कायस्थान मोहल्ले की अनुराधा शर्मा के पारिवारिक विवाद से जुड़े मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। बाद में विवाद होने पर उन्होंने पैरवी करने से मना कर दिया था। शिकायत में कहा गया है कि इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। न्यायालय परिसर में हुआ विवाद आरोप है कि 16 नवंबर को दोपहर करीब 3:45 बजे अनुराधा शर्मा न्यायालय परिसर में एमएल वर्मा की सीट पर पहुंचीं। वहां मौजूद जूनियर अधिवक्ताओं से उन्होंने गाली-गलौज की। करीब चार बजे अमित मिश्रा वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने से रोका। इसके बाद विवाद बढ़ गया। धक्का लगने से सड़क पर गिरकर हुए घायल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुराधा शर्मा ने अमित मिश्रा को पीछे से धक्का दिया। इससे वह संतुलन खोकर सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले आदर्श शर्मा पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अमित मिश्रा को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने शुरू की जांच CO सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)