उन्नाव में 20 इंस्पेक्टर और SI का ट्रांसफर हुआ:SSP ने देर रात जारी किए आदेश, छह निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए
उन्नाव में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए। गैर जनपद तबादले के चलते छह निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। छह थानों के प्रभारी बदले कोतवाली, गंगाघाट, दही, माखी, सोहरामऊ और अचलगंज थानों के प्रभारी बदले गए हैं। निरीक्षक श्रीराम पांडेय को सोहरामऊ से कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गंगाघाट के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को दही भेजा गया है। माखी थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह को सोहरामऊ की जिम्मेदारी दी गई है। किला चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह को माखी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अचलगंज के थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण को गंगाघाट भेजा गया है।
पुलिस लाइन से इन अधिकारियों को मिली तैनाती पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सचिन गुप्ता को पुरवा, सत्येंद्र विक्रम सिंह को अजगैन और अनूप कुमार शुक्ल को अचलगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सफीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को यातायात से सफीपुर भेजा गया है। एंटी भू-माफिया सेल के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। निखिलेश कुमार को बेहटामुजावर और कौशलेंद्र प्रताप सिंह को असोहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी मधु यादव को दी गई है। वहीं, निरीक्षक माबूद रजा को गंगाघाट से अजगैन थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
गैर जनपद तबादले पर 6 निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए गैर जनपद तबादले के चलते छह निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र, दही प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुरवा प्रभारी मदन सिंह मौर्य, अजगैन प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, सफीपुर प्रभारी संदीप कुमार मिश्र और बेहटामुजावर प्रभारी राज कुमार शामिल हैं। गुरुवार आधी रात जारी आदेश के बाद जिले के कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)