‘एएमयू के नाम पर ही इनकी सियासत चलती है’:राज्यमंत्री रघुराज सिंह के बयान पर नौमान अशरफ बोले- राष्ट्रपति से कहें और ताला लगवा दें

Nov 12, 2026 - 21:11
0
‘एएमयू के नाम पर ही इनकी सियासत चलती है’:राज्यमंत्री रघुराज सिंह के बयान पर नौमान अशरफ बोले- राष्ट्रपति से कहें और ताला लगवा दें
एएमयू और जामिया मिलिया इस्लामिया को आतंकवादियों का अड्डा बताकर बंद कराने की बात पर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के बयान पर एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एएमयू को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति चलाते हैं। अगर एएमयू से जुड़े मुद्दे हटा दिए जाएं तो ऐसे लोगों की राजनीति ही खत्म हो जाएगी। छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को आतंकवादियों का अड्डा बताना संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। बोले- एएमयू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं एएमयू छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौमान अशरफ ने कहा कि उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने पहले उनका नाम भी नहीं सुना था। हालांकि, उन्हें इस तरह के बयान दिए जाने की जानकारी मिली है। नौमान ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के कानून के तहत हुई है। संसद संविधान के अनुसार चलती है और देश भी संविधान से चलता है। ऐसे में एएमयू या जामिया जैसे विश्वविद्यालयों को आतंकवादियों का अड्डा बताना संविधान और कानून का उल्लंघन है। यह संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील की कि समाज को बांटने और गलत बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाते हैं। 'राष्ट्रपति से कहें और ताला लगवा दें' विश्वविद्यालयों को बंद कराने की बात पर नौमान अशरफ ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री ही बता सकते हैं कि उनके पास विश्वविद्यालय बंद कराने की ताकत कहां से आएगी। एएमयू की विजिटर राष्ट्रपति होती हैं। अगर उन्हें लगता है कि विश्वविद्यालय बंद कराया जा सकता है तो राष्ट्रपति से कहें और ताला लगवा दें। 'एएमयू के नाम पर सिकती हैं राजनीतिक रोटियां' नौमान अशरफ ने आरोप लगाया कि कुछ लोग एएमयू को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति चमकाते हैं। एएमयू के नाम पर उनकी राजनीतिक रोटियां सिकती हैं। उन्होंने कहा कि अलीग बिरादरी पहले भी ऐसे बयानों की निंदा करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को निशाना बनाकर नफरत फैलाने की कोशिशों का विरोध जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User