ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, 1घायल:बांदा के चिल्ला क्षेत्र में हुआ हादसा, फतेहपुर से मेला देखकर लौट रहे थे

Nov 12, 2026 - 21:11
0
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, 1घायल:बांदा के चिल्ला क्षेत्र में हुआ हादसा, फतेहपुर से मेला देखकर लौट रहे थे
बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। तीनों फतेहपुर के जाफरगंज में मेला देखकर अपने गांव जसपुरा गडरिया लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया। पीछे से ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर पुलिस के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग सवार थे। चिल्ला थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संभल नहीं सके। हादसे में दशरथ निवासी कछार डेरा, थाना पैलानी और पुष्पेंद्र निवासी जसपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे साथी को आई हल्की चोट हादसे में बाइक पर सवार लोकपाल निवासी जसपुरा घायल हो गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी भेज दिया है। अज्ञात ट्रेलर की पहचान और हादसे के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User