ECI ने रजिस्टर की राजीव यादव की शिकायत:शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया था
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी रहे की शिकायत का भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने संज्ञान लिया है। यह शिकायत रजिस्टर कर ली गई है। बताया गया है कि संबंधित अधिकारियों को यह शिकायत फारवर्ड कर दी जाएगी। राजीव यादव ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी शिक्षकों के साथ साझा की है। उनका कहना है कि इस मामले में लड़ाई जारी रहेगी। राजीव यादव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश महामंत्री हैं। इस संगठन से उन्होंने शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ा। शुरू से ही उनके साथ काफी भीड़ चल रही थी। उसी के अनुरूप उनका प्रदर्शन भी रहा। मतगणना के प्रथम चरण से ही राजीव यादव फाइट में नजर आए। हालांकि जब परिणाम आया तो वह दूसरे स्थान पर थे और 307 मतों से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी से चुनाव हार गए थे। राजीव यादव ने मतगणना स्थल पर ही मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि चौथे चरण की मतगणना में 1612 मतों में से अधिकतर ध्रुव कुमार त्रिपाठी को दे दिए गए। उनका आरोप है कि उन्हें या सपा प्रत्याशी डा. संजयन को जो प्रथम वरीयता का मत मिला था, उसे 4 बना दिया गया। जबकि भाजपा प्रत्याशी के सामने के कॉलम में 1 भर दिया गया। इसी तरह उन्हें आधे से अधिक वोट मिल गए। राजीव यादव का आरोप है कि वह चुनाव जीत रहे थे लेकिन उन्हें हरा दिया गया। इसी मामले में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। उन्होंने कोर्ट का भी सहारा लिया है। राजीव यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से शिकायत की संज्ञान लिया गया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। राजीव यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें बताया गया है कि उनकी शिकायत रजिस्टर कर ली गई है। अब इसकी जांच होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)