एक नाती का शव मिला, दादा और दूसरा नाती लापता:देवरिया में दोनों बच्चों को लेकर निकले थे, नाव से हो रही तलाश

Nov 07, 2026 - 10:59
0
एक नाती का शव मिला, दादा और दूसरा नाती लापता:देवरिया में दोनों बच्चों को लेकर निकले थे, नाव से हो रही तलाश
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में शुक्रवार को घर से निकले दादा और उनके दो नाती लापता हो गए। शनिवार सुबह 10 बजे गांव के तालाब में एक बच्चे का शव मिला। दादा और दूसरे नाती का पता नहीं चला है। उनके तालाब में डूबने की आशंका है। पीतांबर चौहान (55), रामपति चौहान के बेटे हैं। वे शुक्रवार को अपने छह साल के नाती शिवांश चौहान और आठ साल के दूसरे नाती को लेकर घर से निकले थे। शिवांश, पिंटू चौहान का बेटा है। तीनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव और आसपास के चौराहों पर उन्हें खोजा, लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तालाब में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। ग्रामीण नाव के सहारे दादा और दूसरे बच्चे की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नेमा गांव जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User