एटा में 19 अधिकारी रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:डीएम ने जारी किया आदेश, चुनावी काम के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश

Nov 11, 2026 - 08:40
0
एटा में 19 अधिकारी रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:डीएम ने जारी किया आदेश, चुनावी काम के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश
एटा में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली ने 19 अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर ऑफिसर/मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नामित अधिकारियों को चुनाव संबंधी काम के लिए तत्काल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई विभागों के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी आदेश के तहत खाद्य एवं विपणन, कृषि, राजकीय मेडिकल कॉलेज, उद्योग, चिकित्सा, पशुपालन, सामाजिक वानिकी, सिंचाई और जल निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जरूरत पड़ने पर तत्काल संभालेंगे जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को चुनाव संबंधी कार्यों के लिए समय पर उपस्थित रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व अधिकारी तत्काल उपलब्ध होंगे और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनावी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User