संभल में ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर:हाईवे पर धीमी रही वाहनों की रफ्तार, AQI 395 पर पहुंचा

Nov 11, 2026 - 08:40
0
संभल में ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर:हाईवे पर धीमी रही वाहनों की रफ्तार, AQI 395 पर पहुंचा
संभल के ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में लोगों को इससे राहत मिली। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चंदौसी के रेलवे कॉलेज मैदान में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को भी कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह दृश्यता (विजिबिलिटी) 200 मीटर दर्ज की गई। AQI 395 पर पहुंचा, दिन में धूप निकलने का अनुमान सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 395 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में है। इससे पहले AQI लगातार दो दिन पर्पल जोन में रहा था। उससे पहले पांच दिन तक यह रेड जोन में दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह 8 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। दिन में धूप निकलने के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सूरज ढलने के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ इसके 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है। मंगलवार और बुधवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को पहले के दिनों जैसी ठंडक महसूस नहीं हुई। अस्पतालों में रोज पहुंच रहे 300 से अधिक नए मरीज मौसम में लगातार बदलाव के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 1,000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के 300 से अधिक नए मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड और अलग से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। रोजाना 8,000 से अधिक ब्लड जांच होने की बात भी बताई गई। जिले में सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक बारिश स्थानीय निवासी रजत कुमार ने बताया कि दो दिन से दिन में गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन सुबह और शाम की ठंडक से मौसम में बदलाव आया है। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 31 अक्टूबर तक जिले में 1,330.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User