एटा में जीआईसी के 112वें स्थापना दिवस पर पुस्तक मेला:पांच दिन के मेले में देशभर के प्रकाशकों ने लगाए स्टॉल

Nov 29, 2026 - 17:21
0
एटा में जीआईसी के 112वें स्थापना दिवस पर पुस्तक मेला:पांच दिन के मेले में देशभर के प्रकाशकों ने लगाए स्टॉल
एटा में जीआईसी के 112वें स्थापना दिवस पर 11वां पुस्तक मेला लगाया गया है। पांच दिन के इस मेले में देशभर के प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं। जीआईसी से पढ़कर निकले और अलग-अलग पदों पर काम कर रहे पूर्व छात्रों की कमेटी ने मेले का आयोजन किया है। एटा के स्कूली छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक यहां किताबें खरीदने पहुंच रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, बच्चों में पढ़ने की आदत बढ़ाने और उन्हें जानकारी देने वाली किताबें उपलब्ध कराने के लिए हर साल यह मेला लगाया जाता है। जीआईसी के पूर्व छात्रों ने कॉलेज के जीर्णोद्धार की पहल भी की है। इसके लिए सहयोग राशि जुटाई जा रही है और सरकारी मदद से काम कराया जा रहा है। इन पूर्व छात्रों की पहल का मकसद एटा में गन कल्चर की जगह बुक कल्चर को बढ़ावा देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User