प्रयागराज में गरीब मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस:नाज हॉस्पिटल ने शुरू की सेवा, दूसरे अस्पतालों तक भी पहुंचाए जाएंगे मरीज

Nov 29, 2026 - 17:04
0
प्रयागराज में गरीब मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस:नाज हॉस्पिटल ने शुरू की सेवा, दूसरे अस्पतालों तक भी पहुंचाए जाएंगे मरीज
प्रयागराज शहर के करेली और जीटीबी नगर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत भरी पहल की गई है। अब आर्थिक तंगी के कारण किसी मरीज को एंबुलेंस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। करेली के 60 फीट रोड स्थित नाज हॉस्पिटल की ओर से तीन किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ केवल नाज हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले मरीजों को ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद मरीज को मिलेगा। रविवार को अस्पताल की संचालिका डॉ. नाज फात्मा के जन्मदिन के अवसर पर दो एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने हरी झंडी दिखाकर दोनों एंबुलेंस को रवाना किया। इस मौके पर दो कबूतर उड़ाकर सेवा की शुरुआत का संदेश भी दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस सेवा के तहत तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों को पूरी तरह मुफ्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज को नाज हॉस्पिटल ले जाना अनिवार्य नहीं होगा। अगर मरीज या उसके परिजन किसी दूसरे सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं तो एंबुलेंस के जरिए वहां भी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से मोबाइल नंबर 9451035550 जारी किया गया है। जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन इस नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की सुविधा मांग सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करना है। अक्सर आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मरीजों के परिजन एंबुलेंस का किराया जुटाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी भी हो जाती है। निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू होने से करेली, जीटीबी नगर और आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल की इस पहल को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User