ट्रांसजेंडर समुदाय ने अलग श्मशान के लिए जमीन मांगी:संभल में पेंशन, आयुष्मान और आवास योजना का लाभ दिलाने की भी अपील

Nov 29, 2026 - 17:04
0
ट्रांसजेंडर समुदाय ने अलग श्मशान के लिए जमीन मांगी:संभल में पेंशन, आयुष्मान और आवास योजना का लाभ दिलाने की भी अपील
संभल के बहजोई में रविवार दोपहर 3 बजे प्राइड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय ने अपने लिए अलग श्मशान या समाधि स्थल की मांग उठाई। समुदाय की प्रतिनिधि चाहत ने कहा कि किसी सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार या समाधि के लिए जगह मिलने में परेशानी होती है। उन्होंने सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया। चाहत ने जरूरतमंद समुदाय के लोगों के लिए अलग पेंशन योजना शुरू करने और आयुष्मान भारत व आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग भी रखी। जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार ने ट्रांसजेंडर पहचान पत्र (टीजी कार्ड) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग को मिले आवेदनों के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र लोगों से आवेदन करने की अपील की। छात्राओं को समानता और अधिकारों की दी जानकारी कार्यक्रम में हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, समानता और सम्मान के बारे में बताया गया। उनसे समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव नहीं करने और समान व्यवहार अपनाने की अपील की गई। इस दौरान शिक्षिकाएं रेखांजलि शर्मा और कनक वार्ष्णेय समेत समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की जानकारी दी कार्यक्रम में जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User