अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख वसूले:बरेली में महिला बोली-आरोपी ने बेटी की शादी तुड़वाने की बात कहकर ब्लैकमेल किया

Nov 29, 2026 - 17:21
0
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख वसूले:बरेली में महिला बोली-आरोपी ने बेटी की शादी तुड़वाने की बात कहकर ब्लैकमेल किया
बरेली में अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और महिला की बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया। रकम जुटाने के लिए महिला को अपने जेवर तक गिरवी रखने पड़े। नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप इज्जतनगर पुलिस ने बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) के अध्यक्ष रक्षपाल सागर और उसके साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे रुपये वसूले। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देते थे। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने अपने जेवर गिरवी रखकर पांच लाख रुपये जुटाए। 27 नवंबर को दर्ज हुआ था केस महिला ने 27 नवंबर को इज्जतनगर थाने में शिकायत दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 28 नवंबर को रक्षपाल सागर और जितेंद्र गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User