गाड़ी हटाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग:प्रतापगढ़ में दो लोगों को लगी गोली, महिला समेत 5 घायल
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव में गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि मारपीट में एक महिला समेत करीब पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। दो घायलों को लगी गोली, एक प्रयागराज रेफर सभी घायलों को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना में मुजासुल कलीम को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। एक महिला समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलने पर कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह और सीओ कुंडा शिवनारायण वैस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव की
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)