गाजियाबाद में एक दिसंबर से कोहरा पड़ने के आसार:फिर जहरीली होने लगी हवा, सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा
गाजियाबाद में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। रात में चली सर्द हवाओं के बाद सुबह से धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे तक मौसम सर्द बना रहने का अनुमान है। आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जहां हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। एक दिसंबर से कोहरा छा जा सकता है, जिससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। प्रदूषण फिर बढ़ा मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण के स्तर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 236 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का AQI रेड जोन में पहुंच गया है, और नोएडा का एक्यूआई भी बढ़ा। प्रदूषण को देखते हुए जिले में निर्माण कार्यों पर रोक है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर पढ़ाई कराई जा रही है। निर्माण और ध्वस्तीकरण पर रोक डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश पूर्व से जारी हैं। इस दौरान सरकारी और निजी इमारतों को तोड़ने का काम भी बंद रहेगा। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्कूलों में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी हो रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)