आठ साल से गर्दन में फंसा था कांच:चलने-फिरने में होने लगी थी परेशानी, हैलट अस्पताल में 29 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन

Nov 28, 2026 - 23:28
0
आठ साल से गर्दन में फंसा था कांच:चलने-फिरने में होने लगी थी परेशानी, हैलट अस्पताल में 29 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन
कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 29 वर्षीय युवक की गर्दन में आठ साल से फंसे कांच के टुकड़े को बाहर निकाल दिया। करीब तीन इंच लंबा यह टुकड़ा स्पाइनल कॉर्ड के पास फंसा हुआ था। पिछले तीन महीने से युवक को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। गर्दन घुमाने में दिक्कत के साथ नीचे झुकने पर चक्कर भी आते थे। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप की मदद से ऑपरेशन कर कांच का टुकड़ा निकाल दिया। मरीज फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र का रहने वाला अनूप कुमार है। करीब आठ साल पहले हुए सड़क हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में कांच के टुकड़े घुस गए थे। इनमें से ज्यादातर निकल गए, लेकिन एक टुकड़ा गर्दन में स्पाइनल कॉर्ड के पास रह गया था। समय बीतने के साथ उसे परेशानी होने लगी। गर्दन की मूवमेंट प्रभावित हो रही थी न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र के रहने वाले अनूप कुमार को करीब तीन महीने से चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। गर्दन की मूवमेंट भी प्रभावित हो गई थी। आठ साल पहले हुए हादसे के बाद शरीर में घुसे कांच के टुकड़ों में से एक गर्दन में ही रह गया था। न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर इस कांच को निकाला। सुपर स्पेशिलिटी में आकर कराई थी जांच उन्होंने बताया कि मरीज ने कुछ दिनों पहले आकर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में अपना चेकअप कराया था। तभी ये बताया था कि उसकी गर्दन में पिछले कई माह से लगातार दर्द बना हुआ है। जैसे ही वह गर्दन नीचे झुकाता था तो चक्कर खाकर गिर जाता था। डॉ. मनीष ने बताया कि उन्होंने सहयोगी डाॅ. सौरभ सिंह व अन्य डॉक्टर्स ने मरीज की सर्जरी का फैसला किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User