कानपुर की संयुक्त नगर आयुक्त बनीं संगीता कुमारी:संतोष कुमार यादव बरेली भेजे गए, सहायक नगर आयुक्त विद्यासागर का प्रयागराज तबादला
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यूपी में नगर निकायों के 47 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कानपुर नगर निगम में दो संयुक्त नगर आयुक्तों का तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कानपुर में तैनात संयुक्त नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव को नगर निगम बरेली भेजा गया है। वहीं सहायक नगर आयुक्त विद्यासागर को नगर निगम प्रयागराज भेजा गया है, जबकि शाहजहांपुर में तैनात संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी को कानपुर नगर निगम में नई तैनाती दी गई है। इन अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। कानपुर से दो अधिकारी बाहर, एक नए अधिकारी की तैनाती विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम कानपुर में तैनात संतोष कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए नगर निगम बरेली में संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, सहायक नगर आयुक्त विद्यासागर को नगर निगम प्रयागराज भेजा गया है। जबकि शाहजहांपुर नगर निगम में संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत संगीता कुमारी को कानपुर नगर निगम में संयुक्त नगर आयुक्त बनाया गया है। शासन ने इन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन के नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की अवहेलना या कार्यभार ग्रहण करने में लापरवाही को अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)