पीलीभीत मंडी में टाट के गोदाम में लगी आग:वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने की आशंका, 3 घंटे में पाया काबू
पीलीभीत की नवीन मंडी परिसर में शनिवार रात करीब 8 बजे टाट के स्टॉक वाले गोदाम में आग लग गई। गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम से लपटें उठती देख मंडी परिसर में मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ आसपास के गोदामों को सुरक्षित करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अनाज गोदाम को चपेट में आने से बचाया दमकल टीम ने आग को फैलने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान पड़ोस में स्थित अनाज के गोदाम को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इससे आसपास के अन्य स्टॉक को भी बड़ा नुकसान होने से बचाया गया। नुकसान का किया जा रहा आकलन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)