गौर सिटी मॉल में सजावटी पेड़ में आग लगी:प्रबंधन ने खुद आग बुझाई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Nov 06, 2026 - 20:55
0
गौर सिटी मॉल में सजावटी पेड़ में आग लगी:प्रबंधन ने खुद आग बुझाई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आर्टिफिशियल पेड़ में आग लग गई। मॉल प्रबंधन ने अपने फायर उपकरणों से आग बुझाई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पेड़ पर लगी बिजली की लड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। मॉल में दिवाली के लिए सजावट की गई थी और आर्टिफिशियल पेड़ों पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई गई थीं। आग लगने के बाद प्रबंधन ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आज के बारे में ना तो स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी दी गई और ना ही दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई पुलिस द्वारा जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि आग लगने की घटना हुई थी लेकिन मॉल प्रबंधन से जुड़े हुए लोगों के द्वारा ही खुद आग पर काबू पा लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User