इटावा में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कर्ज के बोझ से परेशान था, भूसा रखने के घेरे में बल्ली से लटका मिला शव

Nov 11, 2026 - 14:17
0
इटावा में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कर्ज के बोझ से परेशान था, भूसा रखने के घेरे में बल्ली से लटका मिला शव
इटावा में निवाड़ी कलां में मंगलवार देर रात किसान कन्हैयालाल (48) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक, भोजन करने के बाद कन्हैयालाल घर से करीब 300 मीटर दूर भूसा रखने के लिए बने घेरे की ओर गए थे। वहां उनके भाई का भी घर है। रात करीब 9 बजे भाई की पत्नी ने उन्हें बल्ली से लटका देखा। शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कन्हैयालाल कई दिनों से कर्ज को लेकर परेशान थे। उन्होंने कई बैंकों से कर्ज लिया था और आर्थिक तंगी के कारण उसे चुका नहीं पा रहे थे। हालांकि, मौत की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच की। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User