प्रयागराज के 80 स्कूलों का यू-डायस पर पंजीकरण शून्य:28 नवंबर तक नामांकित छात्रों का विवरण न भरने पर रद्द की जाएगी मान्यता

Nov 26, 2026 - 15:46
0
प्रयागराज के 80 स्कूलों का यू-डायस पर पंजीकरण शून्य:28 नवंबर तक नामांकित छात्रों का विवरण न भरने पर रद्द की जाएगी मान्यता
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस+ (UDISE+) पोर्टल पर छात्रों का ब्योरा न चढ़ाने वाले प्रयागराज के 80 स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए अनिल कुमार ने इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को 28 नवंबर 2026 तक हर हाल में सभी छात्रों का विवरण दर्ज करने का आखिरी मौका दिया है। तय तारीख तक काम पूरा न होने पर स्कूल का यू-डायस कोड बंद करा दिया जाएगा और मान्यता खत्म करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र भेजा जाएगा। दो बार नोटिस के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन बीएसए ने बताया कि यू-डायस+ पोर्टल की जांच में यह बात सामने आई है कि जिले के 80 सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए छात्र संख्या शून्य दिख रही है। बीएसए कार्यालय से पहले भी इन स्कूलों को दो बार कारण बताओ नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पोर्टल पर छात्रों की जानकारी दर्ज नहीं की गई। संस्था प्रधान की होगी पूरी जिम्मेदारी बीएसए अनिल कुमार ने साफ कहा है कि 28 नवंबर 2026 के बाद भी जिन स्कूलों का डेटा पोर्टल पर शून्य रहेगा, उनका यू-डायस कोड बंद कराने के साथ ही मान्यता रद्द करने की सिफारिश सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से कर दी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही और कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के मुखिया या प्रबंधक की होगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के स्कूल शामिल विभाग की सूची में नगर क्षेत्र के अलग-अलग जोन के साथ-साथ बहादुरपुर, बहरिया, भगवतपुर, चाका, धनुपुर, हंडिया, करछना, कौंधियारा, कोरांव, मांडा, मेजा, प्रतापपुर, सहसों, शंकरगढ़ और उरुवा ब्लॉक के विद्यालय शामिल हैं। इनमें कई निजी स्कूल, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसे शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि सूची में शामिल कई संस्थान ऐसे भी हैं जिनमें पिछले सत्र में छात्रों की संख्या दर्ज थी, लेकिन इस सत्र में पोर्टल पर शून्य दिखाया जा रहा है। अधिकारियों को भी भेजा गया निर्देश इस मामले को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), डीआईओएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी गई है, ताकि अपने-अपने स्तर से भी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए जा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User