गिट्‌टी से लदे ट्रैक्टर के पलटने का VIDEO:झांसी के युवक की नीचे दबकर मौत, घर से निकला मासूम बच्चा बाल-बाल बचा

Nov 07, 2026 - 08:46
0
गिट्‌टी से लदे ट्रैक्टर के पलटने का VIDEO:झांसी के युवक की नीचे दबकर मौत, घर से निकला मासूम बच्चा बाल-बाल बचा
झांसी के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गिट्‌टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इससे युवक नीचे दब गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत करके उसे बाहर निकाला और झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार को झांसी से सटे मध्य प्रदेश के चकरपुर क्षेत्र में हुआ। इसका लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये कैमरा सड़क किनारे बने घर में लगा था। एक बच्चा घर के गेट बंदर करके सड़क की तरफ जाता है। तभी तेज गति में आ रहा ट्रैक्टर सड़क पर एकदम घूमता है और पलट जाता है। ट्रॉली का हुक (हिच) भी टूट जाता है। ट्रैक्टर बच्चे की ओर बढ़ता है तो वह घबराकर घर की ओर दौड़ पड़ता है। चप्पल बीच में छूट जाती है। समय पर नजर पढ़ने की वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़ पढ़ते हैं। देखिए 3 सीसीटीवी फुटेज 7 भाइयों में चौथे नंबर का था मृतक की पहचान लखन योगी (37) पुत्र कैलाश योगी के रूप में हुई। वह झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। 7 भाइयों में लखन चौथे नंबर का था। उसकी 3 बहनें भी हैं। अभी लखन की शादी नहीं हुई थी। पिता कैलाश योगी की मौत हो चुकी है। लखन अपने भाई मनोज योगी के पास रहता था। मृतक के भाई मनोज योगी ने बताया- मेरा भाई लखन योगी एक ट्रैक्टर पर काम करता था। रोजाना की तरह वह ट्रैक्टर पर गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली झांसी के आरा मशीन क्षेत्र से गिट्‌टी लोड करके गांव की तरफ आ रहा था। बीच में कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश का पड़ता है। जब ट्रैक्टर मध्य प्रदेश के चकरपुर क्षेत्र के काली पहाड़ी के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मेरा भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रॉली की गिट्‌टी भी पूरी सड़क पर बिखर गई। लोगों ने घायल को निकाला हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायल लखन को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। लखन का शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। झांसी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User