मुरादाबाद में बैंक्वेट हॉल संचालक की दबंगई:एमडीए की सील तोड़कर फिर शुरू किया संचालन, दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा अनियमितताओं के चलते सील किए गए एक बैंक्वेट हॉल की सील को संचालक ने अवैध रूप से तोड़ दिया और दोबारा उसका संचालन शुरू कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीए अधिकारियों ने हॉल स्वामी और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है। अवैध संचालन पर एमडीए ने की थी सीलिंग की कार्रवाई थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक स्थित 'मौसम पैलेस' नामक बैंक्वेट हॉल का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। मानकों की अनदेखी और अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने पिछले दिनों बड़ी कार्रवाई करते हुए इस बैंक्वेट हॉल को विधिवत रूप से सील कर दिया था। पत्नी के साथ मिलकर तोड़ी सील, पुलिस ने शुरू की जांच
आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई को दरकिनार करते हुए बैंक्वेट हॉल के स्वामी मोहिनुद्दीन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एमडीए कर्मचारियों द्वारा लगाई गई सरकारी सील को तोड़ दिया। सील तोड़ने के बाद आरोपी संचालक ने अवैध तरीके से बैंक्वेट हॉल का संचालन फिर से शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर एमडीए ने तत्काल थाना सिविल लाइंस में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर बैंक्वेट हॉल संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संचालन न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)