दिव्यांग पेंशन हरियाणा के बराबर करने की मांग:दिव्यांग सहायता सेवा समिति ने बागपत DM ऑफिस मे सौंपा मांग पत्र

Oct 28, 2026 - 15:49
0
दिव्यांग पेंशन हरियाणा के बराबर करने की मांग:दिव्यांग सहायता सेवा समिति ने बागपत DM ऑफिस मे सौंपा मांग पत्र
बागपत में उत्तर प्रदेश में दिव्यांग पेंशन की राशि हरियाणा के समान किए जाने की मांग उठाई गई है। दिव्यांग सहायता सेवा समिति ने जिलाधिकारी बागपत ऑफिस मे मांग पत्र देकर दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है। समिति का कहना है कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों को वर्तमान में तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जानी चाहिए, जबकि हरियाणा में दिव्यांगजनों को इससे अधिक आर्थिक सहायता मिलने की बात कही गई है। समिति ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश में करीब 54 लाख दिव्यांगजन हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिव्यांग समाज को काफी उम्मीदें हैं। समिति का कहना है कि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। महंगाई के इस दौर में पेंशन की राशि कम होने के कारण दिव्यांगजनों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिव्यांग सहायता सेवा समिति ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांग पेंशन की राशि हरियाणा के बराबर की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को बेहतर आर्थिक सहयोग मिल सके। समिति का कहना है कि दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिव्यांगजनों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और पेंशन बढ़ाने की मांग पूरी करने की अपील की है। समिति को उम्मीद है कि सरकार दिव्यांग समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User