गोरखपुर होकर बिहार जाएंगी अहमदाबाद की 2 स्पेशल ट्रेनें:त्योहार बाद काम पर लौटने वालों को राहत; जानें पूरा शेड्यूल
दीपावली और छठ के बाद घर से वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये दोनों ट्रेनें अहमदाबाद से चलकर गोरखपुर के रास्ते बिहार जाएंगी। 09457 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को और 09459 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन पर रुकेंगी। इससे अहमदाबाद और रास्ते के दूसरे शहरों से गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, दोनों ट्रेनें एक-एक फेरे के लिए चलाई जा रही हैं। इनमें स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर की सुविधा मिल सके। गोरखपुर शाम 6:55 बजे पहुंचेगी गाड़ी संख्या 09457 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 21 नवंबर (शनिवार) को अहमदाबाद से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 22 नवंबर को गोरखपुर शाम 6:55 बजे पहुंचेगी और 18:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद देवरिया सदर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। छपरा रात 10:55 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन 23 नवंबर को सोनपुर रात 12:10 बजे, हाजीपुर रात 12:35 बजे होते हुए मुजफ्फरपुर सुबह 2:55 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव इस ट्रेन का ठहराव आणंद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर भी होगा। इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के 5, जनरल कुर्सीयान का एक और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। 09459 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल: गोरखपुर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी गाड़ी संख्या 09459 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल 22 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद से रात 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन सुबह 6:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद नरकटियागंज सुबह 11:35 बजे, मुजफ्फरपुर शाम 4:35 बजे और समस्तीपुर शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन इस ट्रेन का ठहराव आणंद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा। इसमें स्लीपर के 8, जनरल के 10 और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस फैसले से त्योहार के बाद गुजरात से पूर्वांचल और बिहार लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)