गोवर्धन पूजा समारोह में आएंगे MP के सीएम मोहन यादव:हथुआ मार्केट से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, शामिल होंगी झांकियां
वाराणसी में गोवर्धन पूजा महोत्सव 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस आयोजन में इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। वहीं यूपी के खेल मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे। समारोह के 53वें साल में हथुआ मार्केट से निकलने वाली शोभायात्रा का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव करेंगे। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू ने बताया कि शोभायात्रा में मथुरा-वृन्दावन, प्रयागराज और छत्तीसगढ़ से भी झांकियां रहेंगी। झांकियों में प्रमुख आकर्षण केदारेश्वर महादेव की झांकी रहेगी। गोवर्धन धाम में सुबह 7 बजे से होगा दर्शन
विनोद यादव गप्पू ने बताया - साल 1972 से अनवरत हर साल गोवर्धन पूजा पर हो रहा आयोजन इस वर्ष भी पूर्व की तरह होगा। सबसे पहले सुबह 7 बजे गोवर्धन धाम (नमो घाट) पर गोवर्धनधारी का श्रृंगार होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से हथुआ मार्केट से हर बार की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 4 बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा समारोह में बदल जायेगी। एमपी की सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
विनोद यादव गप्पू ने बताया - गोवर्धन पूजा के समरोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे। जो यादव समाज को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान समाज के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को मंच से सम्मानित भी किया जाएगा। पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगे यादव समाज के लोग
गोवर्धन पूजा शोभायात्रा में यादव बंधू अपने पारंपरिक गणवेश में रहेंगे। इसके अलावा पटा-बनेठी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जो हमारी पुरातन कला। इसके लिए अलग से युवा और एक्सपर्ट की टोली होगी जो शोभायात्रा में शामिल रहेंगे। कई शोभायत्रा डांडिया नृत्य और लोक नृत्य की भी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)