महराजगंज में हेड मुहर्रिर ने जहरीला पदार्थ खाया:मालखाने के पटाखों को लेकर हुआ विवाद, थानेदार समेत सात लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

Nov 09, 2026 - 13:38
0
महराजगंज में हेड मुहर्रिर ने जहरीला पदार्थ खाया:मालखाने के पटाखों को लेकर हुआ विवाद, थानेदार समेत सात लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
महराजगंज के निचलौल थाने में दीपावली की रात जब्त पटाखों को लेकर विवाद इस कदर गहरा गया कि मामला आत्मघाती कदम तक पहुंच गया। थाने के मालखाने में रखे जब्त पटाखों को लेकर चल रही रार के बीच हेड मुहर्रिर ने थानेदार, एक जनप्रतिनिधि समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिख दिया। इसे वाट्सएप स्टेटस पर लगाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वाट्सएप स्टेटस देखकर पुलिसकर्मियों को हुई जानकारी घटना की जानकारी उस समय हुई, जब एक साथी पुलिसकर्मी की नजर हेड मुहर्रिर के वाट्सएप स्टेटस पर पड़ी। सुसाइड नोट देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी आनन-फानन में मुहर्रिर कक्ष की ओर दौड़े, जहां हेड मुहर्रिर बेसुध अवस्था में मिला। साथी पुलिसकर्मी तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। जब्त पटाखों को लेकर चल रहा था विवाद बताया जा रहा है कि दीपावली की रात थाने के मालखाने में रखे जब्त पटाखों को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधि और हेड मुहर्रिर के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद हेड मुहर्रिर ने कथित तौर पर प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में थानेदार योगेंद्र राय, कांस्टेबल मानीष सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह, विशाल यादव, भोलू यादव और आलोक शर्मा के नाम लिखे गए हैं। इसके अलावा एक जनप्रतिनिधि का नाम भी शामिल बताया गया है। कुल सात लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वाट्सएप स्टेटस पर लगाया गया सुसाइड नोट भी वायरल हो गया। फिलहाल अस्पताल में हेड मुहर्रिर का इलाज जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User