ग्रामीणों ने प्राचीन टीले पर खनन करती JCB पकड़ी:कन्नौज के उमरन गांव में पुलिस मशीन थाने ले गई; कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

Nov 11, 2026 - 09:45
0
ग्रामीणों ने प्राचीन टीले पर खनन करती JCB पकड़ी:कन्नौज के उमरन गांव में पुलिस मशीन थाने ले गई; कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में रात करीब 9 बजे प्राचीन टीले पर अवैध खनन का मामला सामने आया। भाजपा नेता महिपाल कनौजिया ने ग्रामीणों की मदद से खनन में लगी जेसीबी पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने ले गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक भू-माफिया ने अवैध खनन कर टीले का अधिकांश हिस्सा नष्ट कर दिया है। ग्रामीणों को देखकर जेसीबी छोड़कर भागा ड्राइवर मामला ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव का है। आरोप है कि रात के समय गांव के ही कुछ लोग जेसीबी की मदद से प्राचीन टीले पर अवैध खनन करवा रहे थे। इसकी जानकारी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल कनौजिया को मिली तो वह ग्रामीणों को लेकर टीले पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देखकर खनन में लगी जेसीबी का ड्राइवर मशीन छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिपाल कनौजिया ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। पुलिसकर्मी कार्रवाई का भरोसा देकर जेसीबी को थाने ले गए। पहले भी अवैध खनन कराने का आरोप महिपाल कनौजिया ने बताया कि उनके गांव में जामिल और कामिल नाम के दो सगे भाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दबंग किस्म के हैं और पहले भी टीले का अवैध खनन कर उसे नष्ट कर चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले टीले पर मंदिर की जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजार बना दी थी। इसको लेकर पथराव और बवाल हुआ था। इसके बाद काफी समय तक टीले पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। मंत्री ने भी किया था टीले का निरीक्षण विवाद बढ़ने पर जिले के आला अधिकारी और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी टीले का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया था। महिपाल कनौजिया का आरोप है कि इसके बावजूद न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही जांच की गई। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यदि प्राचीन टीले के अवैध खनन के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह संगठन के नेताओं और ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। खनन अधिकारी को दी गई सूचना औसेर चौकी प्रभारी विनीत वर्मा ने बताया कि रात में खनन की सूचना मिलने पर वह उमरन गांव पहुंचे थे। जेसीबी को ठठिया थाने में खड़ा करवा दिया गया है और मामले की सूचना खनन अधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में खनन विभाग ही कार्रवाई करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User