गुप्त गोदावरी गुफा में डिजिटल दर्शन शुरू होंगे:दो महीने से बंद गुफा में शनिवार से मिलेगी सुविधा; दीपावली मेले में 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
चित्रकूट में करीब दो महीने से बंद गुप्त गोदावरी गुफा में शनिवार से डिजिटल दर्शन शुरू होंगे। दीपावली मेले में 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के बीच जिला प्रशासन और नगर परिषद ने यह व्यवस्था की है। भारी बारिश के कारण गुफा के पत्थर गिरने लगे थे। इसके बाद वैज्ञानिक सर्वे के बाद गुफा में लोगों का प्रवेश रोक दिया गया था। अब श्रद्धालु बाहर लगी डिजिटल स्क्रीन पर गुफा के अंदर के धार्मिक स्थलों और भगवान के दर्शन कर सकेंगे। गुप्त गोदावरी चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रवेश बंद होने से कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। डिजिटल दर्शन से उन्हें गुफा में प्रवेश किए बिना दर्शन का मौका मिलेगा। दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। इससे गुफा में प्रवेश बंद रहने के दौरान भी दर्शन जारी रहेंगे और भीड़ संभालने में मदद मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)