ज्ञानपुर जिला अस्पताल में चार बेड का आईसीयू बनेगा:सीएमएस ने स्टाफ और उपकरणों के लिए शासन को पत्र भेजा

Nov 13, 2026 - 15:19
0
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में चार बेड का आईसीयू बनेगा:सीएमएस ने स्टाफ और उपकरणों के लिए शासन को पत्र भेजा
ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में चार बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज प्रकाश ने शासन को पत्र भेजा है। स्वीकृति और संसाधन मिलने के बाद इसे शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डॉ. धीरज प्रकाश ने बताया कि आईसीयू के लिए चिकित्सकीय स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों और आधुनिक उपकरणों की मांग की गई है। प्रस्ताव में चार स्टाफ नर्स, चार वार्ड ब्वाय, एक फार्मासिस्ट, दो फिजिशियन, एक ईसीजी टेक्नीशियन, एक निश्चेतक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक आईसीयू विशेषज्ञ और एक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। उपकरणों में चार इन्फ्यूजन पंप/सिरिंज पंप, चार क्रैश कार्ट, चार इनवेसिव वेंटिलेटर, चार डिफिब्रिलेटर, चार नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर और तीन अतिरिक्त 12-लीड ईसीजी मशीन मांगी गई हैं। अस्पताल में फिलहाल एक ईसीजी मशीन उपलब्ध है। सीएमएस के मुताबिक, आईसीयू शुरू होने पर गंभीर मरीजों को विशेष निगरानी में इलाज मिल सकेगा। इससे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे बड़े अस्पतालों में भेजने की जरूरत कम हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User