तेंदुए के हमले के बाद पिंजरा लगाया:बहराइच में दो जगह दिखे तेंदुए, चार साल के बच्चे पर हमले के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ाई
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए की गतिविधि सामने आई है। चार साल के बच्चे पर हमले के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। दूसरी जगह पुजारी की मौत के बाद नहर के पास एक और तेंदुआ देखा गया। पहला मामला निशानगाड़ा रेंज के लम्बेपुरवा मुखिया फार्म गांव का है। यहां चार वर्षीय अभ्याश पर तेंदुए ने हमला किया था। रेंजर शिव कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के हमले की पुष्टि की। रेंजर ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया गया है। वन दरोगा समेत कई टीमों को निगरानी और गश्त के लिए लगाया गया है। दूसरा मामला सुजौली रेंज के ओरीपूर्वा चफरिया नहर के पास का है। पुजारी की मौत के बाद यहां एक और तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर नीरज श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा अनिल कुमार पटेल ने मौके पर थर्मल सेंसर कैमरा लगाया। रेंजर नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक, कैमरे से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी। दोनों इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी के बाद वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)