हरदोई में बाइक में पीछे से लगी टक्कर,युवक की मौत:संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 11, 2026 - 20:37
0
हरदोई में बाइक में पीछे से लगी टक्कर,युवक की मौत:संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फैक्ट्री में काम के सिलसिले में गया था युवक कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनियनखेड़ा रहने वाले किसान स्वामी दयाल गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटा आशू गुप्ता (25) अविवाहित था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज झाला स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। बड़े भाई श्याम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आशू ने संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम के सिलसिले में बातचीत की थी। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात बाइक से अकेले संडीला गया था। फैक्ट्री के सामने पीछे से मारी टक्कर रात करीब 9:30 बजे संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली एक फैक्ट्री के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने आशू की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशू को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User