सरोजनीनगर में ऑटो ड्राइवर पर कुल्हाड़ी से हमला किया:सिर पर दो वार किए; हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Nov 11, 2026 - 20:37
0
सरोजनीनगर में ऑटो ड्राइवर पर कुल्हाड़ी से हमला किया:सिर पर दो वार किए; हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
लखनऊ के सरोजनीनगर में बुधवार शाम दो लोगों ने ऑटो चालक सुफियान खान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर पर दो वार किए गए। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर है और ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। सरोजनीनगर की अवध विहार कॉलोनी निवासी रेहान के मुताबिक, उनका छोटा भाई सुफियान (22) ऑटो चलाता है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह एयरपोर्ट रोड पर चिल्लावां मोड़ के पास ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुफियान को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। रेहान ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले चिल्लावां गांव के एक युवक से सुफियान का विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। रेहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सुफियान पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User